{"_id":"5e3a912a1d518e02cc3b92fb","slug":"delhi-assembly-election-2020-kejriwal-invites-amit-shah-for-open-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले, मैं अमित शाह को जनता के सामने खुली बहस के लिए चुनौती देता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले, मैं अमित शाह को जनता के सामने खुली बहस के लिए चुनौती देता हूं
Wed, 05 Feb 2020 03:25 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 05 Feb 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव प्रचार में अब करीब 24 घंटे का समय बचा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को एक बार फिर जनता के सामने आए। उन्होंने दोबारा भाजपा को खुली बहस के लिए चुनौती दी।
विज्ञापन
मैं अमित शाह जी को दिल्ली चुनाव के मुद्दों पर बहस करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार हूँ। pic.twitter.com/3Ff4kGMd8z
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 5, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता के सामने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चेहरा रखना ही नहीं चाहती। जनतंत्र में ये जनता का अधिकार होता है कि उसे मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में जानकारी हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं है या वो दिल्ली की जनता को इसके बारे में बताना नहीं चाहती।
अरविंद केजरीवाल ने कहा जैसे मैं जनता से कह रहा हूं कि बीच में कोई भी उम्मीदवार हो उनका वोट सीधा मुझे सीएम बनाने के लिए जा रहा है। ऐसे ही भाजपा को दिया गया वोट किसके पास जा रहा है? अगर भाजपा किसी का चेहरा सामने नहीं लाती, तो भाजपा को दिया गया हर वोट गड्ढे में जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमित शाह बोल रहे हैं कि आप भाजपा को वोट दें,सीएम मैं बनाऊंगा। तो मैं अब अमित शाह को डिबेट के लिए चुनौती देता हूं। हर मुद्दे पर डिबेट होगी, दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि भाजपा ने क्या काम किया है? दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि आपको फ्री सुविधा से क्या परेशानी है?आप शाहीन बाग की सड़क क्यों नहीं खुलवा रहे? मैं आंतकवादी कैसे हूं? भाजपा नगर निगम में है, वहां आपने क्या काम किए हैं? नगर निगम में स्कूलों-अस्पतालों में क्या काम किए गए हैं?
केजरीवाल ने कहा कि मैं अमित शाह जी को दिल्ली की जनता के सामने खुली बहस के लिए आमंत्रित करता हूं। एक एंकर आप हो, एक एंकर हमारा हो। बहस लोकतंत्र के लिए अच्छी है।