फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election 2020 kejriwal hanuman chalisa, kapil mishra, shivraj chauhan, ravi kishan

Delhi Election 2020: अब 'हनुमान चालीसा' पर सियासी चाल, केजरीवाल पर भाजपा का चौतरफा हमला

Tue, 04 Feb 2020 02:33 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 04 Feb 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 2020 kejriwal hanuman chalisa, kapil mishra, shivraj chauhan, ravi kishan
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग के बाद अब हनुमान चालीसा पर सियासत जोरों पर है। इसे लेकर भाजपा और आप आमने-सामने आ गए हैं। एक न्यूज चैनल में सीएम अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा गाकर सुनाया तो इसे लेकर सियासत का नया दौर शुरू हो गया। अब भाजपा केजरीवाल पर हमलावर है। एक के बाद एक कई भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जमकर तंज कसे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

केजरीवाल पर चौतरफा वार

दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर तंज कसा तो मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने चौहान ने भी केजरीवाल को घेरा। शिवराज ने बिना नाम लिए केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि हनुमान से आज के 'लंकेश्वर' भी डरते हैं। वहीं सांसद रविकिशन ने भी केजरीवाल को निशाने पर लिया। किराड़ी की रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी केजरीवाल पर तंज कसा और इसी बहाने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने सोमवार को एक निजी चैनल के साथ बातचीत में खुद को हनुमान भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ा था। उन्होंने कहा था कि वह बचपन से बजरंग बली के सबसे बड़े भक्त हैं।उन्होंने कहा कि वह अक्सर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के लिए जाते हैं।

सबसे पहले कपिल मिश्रा ने कसा तंज 

इसे लेकर केजरीवाल पर सबसे पहले कपिल मिश्रा ने हमला बोला। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा- केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत है। हमें ऐसे ही इकट्ठा रहना है। एक होकर वोट करना। हम सबकी एकता से 20 फीसदी  वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

 

फिर शिवराज ने भी यूं घेरा 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बिना नाम लिए केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हनुमान जी से आज के लंकेश्वर भी भयभीत होते हैं। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय।'
 

रविकिशन बोले- हनुमान को नहीं बना सकते बुड़बक 

सांसद रविकिशन भी पीछे नहीं रहे और केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा- केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आया कि मैं हिंदू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ें य पेड़ से उल्टा लटक जाएं, ये चुनाव हार रहे हैं।

 
सीएम योगी का केजरीवाल-ओवैसी पर निशाना 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी की रैली में कहा- अभी तो केजरीवाल जी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, आप देखना आगे आगे क्या होता है। ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता दिखाई देगा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed