Delhi Election 2020: कपिल मिश्रा का ट्वीट- केजरीवाल के बाद ओवैसी पढ़ेंगे हनुमान चालीसा
एक बार फिर से दिल्ली के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने आपत्तिजनक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन ( AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा है।
मंगलवार सुबह कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी। इससे पहले सोमवार को भी कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला था।
केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे है, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 4, 2020
ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं।
हम सबकी एकता से "20% वाली वोट बैंक" की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी