{"_id":"5e3c335a8ebc3ee5ad3b42d9","slug":"delhi-assembly-election-2020-election-commission-notice-to-yogi-adityanath-biryani-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: बिरयानी वाले बयान पर घिरे योगी, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: बिरयानी वाले बयान पर घिरे योगी, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
Thu, 06 Feb 2020 09:10 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ ने करावल नगर की रैली में कहा था कि केजरीवाल शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं। अब आयोग ने योगी को मामले में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Election Commission has issued a notice to Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath for violation of model code of conduct over his speech in Karawal Nagar where he said 'Kejriwal is feeding Biryani to Shaheen Bagh protesters' #DelhiElections2020 (file pic) pic.twitter.com/Q2E880MIww
— ANI (@ANI) February 6, 2020विज्ञापन
दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारक योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उन शाहीन बाग वालों को केजरीवाल बिरयानी खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खांसते-खांसते आज पूरी दिल्ली खांस रही है। सीएम योगी ने कहा कि एक पाकिस्तानी मंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान क्यों दे रहा है? क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल केवल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम को पूरा हो गया। पूरे चुनाव प्रचार में भाजपा ने शाहीन बाग के मुद्दे को जमकर भुनाया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर शाहीन बाग धरने का आयोजन करने का आरोप लगाया। भाजपा की ओर से सांसद प्रवेश वर्मा और मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर जमकर हमला किया।
दिल्ली का चुनाव प्रचार पूरा होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों को मतदान और नतीजों का इंतजार हैं। अब 8 फरवरी को मतदान और 11 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।