{"_id":"5e3964468ebc3ee60a4f953a","slug":"delhi-assembly-election-2020-delhi-has-150-voters-of-above-100-years-says-ec-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 150 मतदाता, वोट देने पर गुलदस्ते से किया जाएगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 150 मतदाता, वोट देने पर गुलदस्ते से किया जाएगा स्वागत
Tue, 04 Feb 2020 06:02 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाता(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में करीब 150 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे अधिक है। दिल्ली चुनाव अधिकारियों ने ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान की है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 150 मतदाताओं की पहचान की गई है और उन्हें सत्यापित किया गया है।
विज्ञापन
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा। अधिकारी घरों में जाकर यह जांचेंगे कि क्या ऐसे मतदाता जीवित हैं या अब भी दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि ऐसे मतदाताओं को वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जो उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिली थी।
विज्ञापन
लैंगिक आधार पर आंकड़ों का विभाजन पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि अभी संख्या को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और सीईओ दफ्तर की टीम 100 साल के या इससे ज्यादा आयु के सभी वोटरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीईओ कार्यालय ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र के पास रहने वाले 100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के प्रत्येक मतदाता के घर पर एक वरिष्ठ अधिकारी जाएंगे और उन्हें मतदान केंद्र लेकर आएंगे। अगर उनका स्वास्थ्य ठीक होगा और वे बिस्तर पर नहीं होंगे तो अधिकारी उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
उन्होंने बताया कि अपनी कमजोरी के बावजूद अगर वे मतदान के लिए उत्साहित हैं तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, हम सभी संभव इंतजाम करेंगे। उन्हें मतदान करने में भी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें कतार में नहीं लगना पड़े।
रणबीर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया जाएगा और चुनाव कर्मी उनके साथ सेल्फियां लेंगे।