फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: Auto Driver Fined For Painting I love Kejriwal on His Vehicle

ऑटो पर 'आई लव केजरीवाल' लिखने पर 10 हजार का कटा चालान, भाजपा पर भड़के सीएम अरविंद

Tue, 28 Jan 2020 06:46 PM IST
देव कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: Auto Driver Fined For Painting I love Kejriwal on His Vehicle
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। इसी बीच दिल्ली में ऑटो पर 'आई लव केजरीवाल' स्टिकर लगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो का 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद एक ऑटो ड्राइवर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि  'आई लव केजरीवाल' स्टीकर लगाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया है।

विज्ञापन

 

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नवीन चावला ने मंगलवार को दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।कोर्ट ने तीनों को याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है। अब ट्रैफिक पुलिस को बताना होगा कि किस नियम के तहत चालान किया गया था। सभी पक्षों द्वारा संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने उन्हें सुनवाई की अगली तारीख 3 मार्च से पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा। 

विज्ञापन



वहीं केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'भाजपा अपनी पुलिस से गरीब ऑटो वालों के झूठे चालान करवा रही है। इनका कसूर केवल ये है कि इन्होंने 'आई लव केजरीवाल' लिखा है। गरीबों के खिलाफ इतनी दुर्भावना ठीक नहीं है। मेरी भाजपा से अपील है कि गरीबों से बदला लेना बंद करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव  2020 के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी आई लव केजरीवाल अभियान चला रही है।इसके तहत अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक लोगों को पर्चे दिए जा रहे हैं। अभियान के तहत, आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले ऑटोरिक्शा चालकों ने 'आई लव केजरीवाल' स्टिकर अपने ऑटो पर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed