Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले- स्कूलों को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Arvind Kejriwal on BJP MP Parvesh Verma calling him a terrorist: In last 5 years, I've considered every child in Delhi like my own & arranged quality education for them, does that make me a terrorist? I made arrangements for medicine & tests for people, does a terrorist do this? pic.twitter.com/i8uq0dkGaI
— ANI (@ANI) January 30, 2020विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा- कल भाजपा के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल आतंकवादी है। देश के लिए तन, मन, धन कुर्बान कर दिया। दिल्ली के बच्चों को अपना मान कर अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, इलाज का इंतजाम किया, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा के लिए भेजा, दिल्लीवासियों सिपाही की शहादत के बाद परिवार का ध्यान रखना का काम किया, क्या ये कोई आतंकवादी करता है?
भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। मैंने 5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है। ये निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूँ कि मैं आपका बेटा हूँ या आतंकवादी। pic.twitter.com/FzcgOOGmyy
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2020
मैं डायबिटीज का मरीज, फिर भी भूख हड़ताल की: केजरीवाल
मैं डायबिटीज का मरीज हूं, दिन में चार बार इंसुलिन लेता हूं। अगर कोई इंसान डायबिटीज का मरीज है और 3-4 घंटे में खाना नहीं खाता तो मर जाता है। ऐसी हालत में मैंने दो बार भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की है। एक बार 15 दिन की और दूसरी बार 10 दिन तक।
पांच साल मुझे सताया : केजरीवाल
सभी डॉक्टरों ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रहेगा, मैंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई। पिछले पांच साल में उन्होंने मुझे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरे घर पर छापा मारा, मेरे ऑफिस पर छापा मारा, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। मैं एक आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?
Delhi CM Arvind Kejriwal: Every doctor said Kejriwal won't live more than 24 hours, I put my life on line for the country. In the last 5 years they have left no stone unturned in harassing me, raided my home, my office, registered cases against me, how can I be a terrorist? (2/2) https://t.co/Vuh5u4xcF1
— ANI (@ANI) January 30, 2020
Delhi CM Arvind Kejriwal: Every doctor said Kejriwal won't live more than 24 hours, I put my life on line for the country. In the last 5 years they have left no stone unturned in harassing me, raided my home, my office, registered cases against me, how can I be a terrorist? (2/2) https://t.co/Vuh5u4xcF1
— ANI (@ANI) January 30, 2020
माता-पिता को हुआ दुख : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, आज तक मैंने अपने परिवार का नहीं सोचा है। मुझे आतंकी कहे जाने से बहुत दुख हुआ। मेरे माता-पिता को भी दुख हुआ। क्या मैं आतंकी हूं? आज ये निर्णय दिल्लीवालों पर छोड़ता हूंं।
क्या था प्रवेश का बयान
29 जनवरी को प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा था- केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा।