फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 AAP stands first in breaking Code of conduct Congress on second

Delhi Elections 2020: आचार संहिता तोड़ने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Mon, 27 Jan 2020 05:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jan 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 AAP stands first in breaking Code of conduct Congress on second
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani

आचार संहिता तोड़ने के मामले में आम आदमी पार्टी का नाम सबसे ऊपर है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू हुई आदर्श आचार संहिता को लेकर अब तक सबसे ज्यादा मुकदमे आम आदमी पार्टी के खिलाफ दर्ज हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार आप के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस ने 17 मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


ये सभी मामले दूसरों की संपत्ति का गलत इस्तेमाल करते हुए नियमों के खिलाफ जाकर चुनाव प्रचार करने से जुड़े हुए हैं। इनके अलावा दिल्ली पुलिस ने आप के खिलाफ चार डीडी एंट्री भी की हैं। सत्ता के लिए नियमों की परवाह न करने के इस सियासी खेल में आप के बाद दूसरा नंबर कांग्रेस का है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के खिलाफ छह मुकदमे और चार डीडी एंट्री हुई हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा है जिसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अभी तक आचार संहिता के उल्लंघन पर दिल्ली पुलिस 390 मुकदमे और 12 डीडी एंट्री दर्ज कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 7.39 करोड़ रुपये की नकदी और 135 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ भी पकड़े जा चुके हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मतदाताओं को बहलाने की सियासत भी खूब चल रही है। अभी तक इस मामले में 16 मुकदमे दर्ज भी किए जा चुके हैं। आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत 4015 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
 

वहीं शस्त्र अधिनियम के तहत 280 एफआईआर दर्ज कर 305 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 710 के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 672 व्यक्तिों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बिना लाइसेंस के 362 हथियार और 401 कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

चुनाव आयोग के अनुसार छह से 24 जनवरी तक विभिन्न एजेंसियों ने 38.64 करोड़ रुपये की शराब, नशीले पदार्थ और कीमती धातु जब्त की है। जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में 2.42 करोड़ रुपये की शराब, नशीले पदार्थ और अन्य कीमती धातुओं को बरामद किया था। सार्वजनिक परिवहन वाहनों में राजनीतिक विज्ञापन लगाने के मामले में 2210 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed