फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election 2020 aap leader sanjay singh says congress zero seats bjp in los by caa

कांग्रेस को मिलेगी जीरो सीट, भाजपा को चुकानी पड़ेगी सीएए की कीमत: संजय सिंह

Sat, 04 Jan 2020 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020 aap leader sanjay singh says congress zero seats bjp in los by caa
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह फिर से सत्ता में आएगी। गठबंधन वाले बयान पर आप कांग्रेस को जीरो सीट का हकदार बता रही है। आप का कहना है कि पांच साल में केजरीवाल सरकार ने जो कर दिया वह लोगों के लिए सपना था। भाजपा को एनआरसी और सीएए की कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि देश को बांटने वाले कानून लाकर माहौल खराब किया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने ऐसे ही मुद्दों पर खुलकर अमर उजाला के आशीष तिवारी से की बातचीत। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन


सवाल:  तो कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के लिए अपने दिल में जगह बनानी शुरू कर दी है। कहा, चुनाव बाद गठबंधन की जरूरत पड़ी तो कर लेंगे आप से। 
विज्ञापन

जवाब: हंसते हुए, कांग्रेस को जीरो सीट मिलेगी। डबल अंडा। समझ रहे हो आप। समझौते की कहां बात होने लगी। 

सवाल:  लेकिन कांग्रेस तो कह रही है कि उनके बगैर दिल्ली में सरकार नहीं बन सकती, इसलिए वह आपके साथ चुनाव परिणाम बाद आने को राजी है। 
जवाब:  आज की तारीख में आप फिर से सरकार बना रही है। हमारी सरकार दिल्ली में रिपीट होने जा रही है। कांग्रेस का कुछ नहीं है। वह ऐसा कहकर मुसलमानों को अपनी ओर खींचना चाहती है कि हम उनके हमदर्द हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: कांग्रेस जीरो पर सिमट रही है तो आपकी सीधी लड़ाई भाजपा से ही हुई। 
जवाब:  भाजपा तो टीम विदाउट कैप्टन है। उनके पास तो चेहरा ही नहीं है कि नेता कौन है भाजपा का। वहां तो सुबह सीएम पद का चेहरा कोई होता है, शाम को कोई और। रही बात लड़ाई की तो देखिए हमने विकास किया है। हमें विकास के नाम पर वोट मिल रहा है। 

सवाल: भाजपा भी तो कह रही है कि हमने अनधिकृत कॉलोनियों को पक्का कर 40 लाख लोगों को मालिकाना हक दिया। शुक्रवार को तो रजिस्ट्रियां भी दी जाने लगीं। 
जवाब:  बगैर लैंड यूज चेंज किए कहीं रजिस्ट्री की जा सकती है। धोखा दे रही है भाजपा। काम तो हमने किया है इन अनधिकृत कॉलोनियों में। हमारी सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक आठ हजार करोड़ रुपये का काम हो चुका है। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली- पानी सब पर तो काम किया है। 

सवाल: आरोप तो लग रहे हैं कि चुनाव नजदीक आते ही आप सरकार ने पांच माह में सब कुछ फ्री कर दिया। 
जवाब:  कुछ भी पांच माह में नहीं हुआ। योजनाएं बनी हैं। हमें पहले तो काम ही नहीं करने दिया जा रहा था। जब से कोर्ट के आदेश के बाद हमें ताकत मिली है। तब से हमारी सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। रही बात बिजली फ्री की तो हमने जब देखा कि हमें मुनाफा हो रहा है तो जनता को उसका लाभ देना शुरू कर दिया।

सवाल: भाजपा कह रही है कि दिल्ली में एनआरसी और सीएए पर आप ने बवाल कराया। 
जवाब: अहिंसा पर जब भाजपा बोलती है तो ऐसा लगता है कि गब्बर सिंह अहिंसा पर बोल रहा हो। अरे पूरे देश को भाजपा जला रही है। दंगे करवा रही है। संविधान की मूल आत्मा से खिलवाड़ कर रही है भाजपा और उसको इसकी कीमत जनता आने वाले चुनावों में बताएगी। 

सवाल:  अपनी पार्टी की कमजोरी और ताकत बता दीजिए। कहां पर मजबूत हैं कहां पर कमजोर। 
जवाब:  हम लोग अफवाह, झूठ और नफरत फैलाने में कमजोर हैं। जनता के काम करने की हमारी ताकत है। जो हम कर रहे हैं। दिल्ली के सभी बूथों पर हमारे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed