{"_id":"5e2ec9128ebc3e99eb217f2e","slug":"delhi-assembly-election-2020-aam-aadmi-party-launches-kejriwal-apke-dwar-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव के लिए आप ने शुरू किया ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान, जारी की गई वेबसाइट और नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव के लिए आप ने शुरू किया ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान, जारी की गई वेबसाइट और नंबर
Mon, 27 Jan 2020 04:57 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jan 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल आपके द्वार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद चुनाव से पहले लोगों तक सीधे अपना संदेश पहुंचाना है। आप ने इस अभियान के तहत एक वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
इस अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा मन था कि मैं दिल्ली के हर घर और परिवार तक जाऊं, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं और अगर उनके कोई सवाल हैं तो उनका जवाब दूं, लेकिन यह व्यवहारिक नहीं था। ऐसे में मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं जनता से कैसे सीधे बात कर सकता हूं। अब यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से मैं सीधे लोगों के घर तक दस्तक दूंगा।
विज्ञापन
आप ने http://welcomekejriwal.in नामक वेबसाइट तैयार की है। इसके साथ ही उसने मोबाइल नंबर 7690944444 भी जारी किया है। केजरीवाल का कहना है कि इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से लोगों के मोबाइल पर एक लिंक पहुंचेगा और फिर वह लोगों से संवाद कर पाएंगे।
विज्ञापन