फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 110 year old Kalitara Mandal chitranjan park voting, vote inspiration

Delhi Election 2020: इनसे लें प्रेरणा, लोकतंत्र मजबूत करने के लिए 110 साल की दादी भी करेंगी मतदान

Thu, 30 Jan 2020 05:56 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अम उजाला
चुनाव डेस्क, अम उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 30 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 110 year old Kalitara Mandal chitranjan park voting, vote inspiration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियां, सरकार और चुनाव आयोग हर बार की ही तरह लोगों को उनके मत के अधिकार के लिए जागरूक करने के लिए काम कर रही हैं। आज हम आपको को बताएंगे एक ऐसी शख्सियत के बारे में जिनके बारे में जानने के लिए बाद आप अपने मतदान को लेकर काफी जिम्मेदार हो जाएंगे।

विज्ञापन


चितरंजन पार्क निवासी कालीतारा मंडल की कहानी आपको बहुत प्रेरित करेगी। कालीतारा मंडल की उम्र 110 साल है, वो अपने मताधिकार के प्रति आज भी जागरूक है। उनका कहना है कि में जब तक जिऊंगी, तब तक मतदान करती रहूंगी। कालीतारा अधिक उम्र हो जाने के कारण काफी कमजोर हो गई हैं, मगर लोकतंत्र को मजबूत करने का उनका जज्बा कम नहीं हुआ।   
विज्ञापन


दिल्ली में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 150 मतदाता हैं, कालीतारा सबसे बुजुर्ग हैं। साल 2019 में कालीतारा और उनका पोता मतदान केंद्र पहुंचे थे। मगर इस बार वो घर से ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगी। इस बार 80 साल से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पहली बार पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 08 फरवरी को मतदान है, 11 फरवरी को मतगणना होगी। दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं। इस बार 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने 70 विधानसभा सीटों पर 13750  मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 20385 ईवीएम की मदद से मतदान होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed