फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election 11 am to 2 pm these Three hours auspicious time for noimination

नेता जी दें ध्यान, नामांकन के लिए तीन घंटे शुभ मुहूर्त, फिर शुरू हो जाएगा काल का चौघड़िया

Tue, 21 Jan 2020 02:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 11 am to 2 pm these Three hours auspicious time for noimination
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भरेंगे अपना नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन है। सुबह 11 से शाम 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, लेकिन इन चार में से तीन ही घंटे शुभ मुहूर्त में है, जिसमें हर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन करना चाहेगा। मुहूर्त सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे तक काल का वक्त चलेगा। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य अम्बरीष कुमार शास्त्री बताते हैं कि 21 जनवरी को मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र में सबसे पहले वार (दिन) देखा जाता है। हनुमान जी का ये दिवस उन तमाम राजनेताओं के लिए लाभकारी साबित होगा जो अपना नामांकन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दाखिल करा देंगे। इस दौरान लाभ-अमृत की चौघड़िया रहेगी। 
विज्ञापन


इसमें लगभग हर राशि का व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य कर सकता है, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद से काल की चौघड़िया लग रही है, जो करीब डेढ़ घंटे रहेगी और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। शाम साढ़े 3 से 5 बजे तक शुभ की चौघड़िआ रहेगी। यह समय काल भी काफी अच्छा है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से नामांकन का समय शाम 3 बजे तक ही निर्धारित है। ऐसे में प्रत्याशियों को घर से जल्दी निकलना होगा और सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन दाखिल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के लिए अभिजीत मुहूर्त है आज
नेताओं के लिए मंगलवार को एक और शुभ मुहूर्त है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लाभ और अमृत की चौघड़िया के साथ अभिजीत मुहूर्त भी है, जो कि राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडितों केअनुसार इस मुहूर्त में किए गए कार्य फलदायी होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed