{"_id":"5e26197c8ebc3e4af34096f3","slug":"delhi-assembly-election-11-am-to-2-pm-these-three-hours-auspicious-time-for-noimination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी दें ध्यान, नामांकन के लिए तीन घंटे शुभ मुहूर्त, फिर शुरू हो जाएगा काल का चौघड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी दें ध्यान, नामांकन के लिए तीन घंटे शुभ मुहूर्त, फिर शुरू हो जाएगा काल का चौघड़िया
Tue, 21 Jan 2020 02:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भरेंगे अपना नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन है। सुबह 11 से शाम 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, लेकिन इन चार में से तीन ही घंटे शुभ मुहूर्त में है, जिसमें हर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन करना चाहेगा। मुहूर्त सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे तक काल का वक्त चलेगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य अम्बरीष कुमार शास्त्री बताते हैं कि 21 जनवरी को मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र में सबसे पहले वार (दिन) देखा जाता है। हनुमान जी का ये दिवस उन तमाम राजनेताओं के लिए लाभकारी साबित होगा जो अपना नामांकन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दाखिल करा देंगे। इस दौरान लाभ-अमृत की चौघड़िया रहेगी।
विज्ञापन
इसमें लगभग हर राशि का व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य कर सकता है, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद से काल की चौघड़िया लग रही है, जो करीब डेढ़ घंटे रहेगी और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। शाम साढ़े 3 से 5 बजे तक शुभ की चौघड़िआ रहेगी। यह समय काल भी काफी अच्छा है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से नामांकन का समय शाम 3 बजे तक ही निर्धारित है। ऐसे में प्रत्याशियों को घर से जल्दी निकलना होगा और सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
नेताओं के लिए अभिजीत मुहूर्त है आज
नेताओं के लिए मंगलवार को एक और शुभ मुहूर्त है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लाभ और अमृत की चौघड़िया के साथ अभिजीत मुहूर्त भी है, जो कि राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडितों केअनुसार इस मुहूर्त में किए गए कार्य फलदायी होते हैं।