फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly deputy speaker vandana kumar booked in harassment case

AAP विधायक और उनके पति पर प्रताड़ना का केस

Sat, 11 Jul 2015 04:53 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly deputy speaker vandana kumar booked in harassment case

दिल्ली विधानसभा की उपसभापति और शालीमार बाग से आप की विधायक वंदना कुमारी एक विवाद मे फंस गई हैं। वंदना कुमारी और उनके पति पर स्कूल प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर वंदना कुमारी और उनके पति सज्जन कुमार और उनके पीए संजय मिश्रा पर आईपीसी की धारा 186, 353, 506 और 35 के तहत केस दर्ज किया गया।

इन तीनों पर प्रताड़ना और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल का कहना है कि एक बच्चे के एडमिशन के लिए उन लगातार राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

Delhi assembly deputy speaker vandana kumar booked in harassment case

शालीमार बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ‌रंजीत सिंह ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

प्रिंसीपल ने बताया कि बुधवार को सज्जन कुमार ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने जिसकी सिफारिश की थी उसका एडमिशन अभी तक क्यों नहीं हुआ।

प्रिंसीपल ने उन्हें ऑफिस में आकर इस बारे में बात करने का अनुरोध किया। ऑफिस में आते ही वह जोर आवाज में बात करने लगे। प्रिंसिपल का आरोप है कि सज्जन कुमार ने उनकी एक न सुनी।

प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड की सारी बात

Delhi assembly deputy speaker vandana kumar booked in harassment case

उन्होंने प्रिंसिपल को धमकी दी कि या तो वह वीआरएस ले लें या फिर उन्हें अपनी नौकरी के हाथ धोना पड़ेगा। सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।

हालांकि इस मामले में वंदना कुमारी के प‌ति सज्जन कुमार का कहना है कि जब एक छात्र ने स्कूल में एडमिशन के आवेदन किया तो उससे कहा गया कि वह किसी का रेफरेंस लेकर आए।

उनकी पत्नी वंदना कुमारी ने बच्चे के लिए रेफरेंस लेटर दे दिया लेकिन इसके बाद भी उसे एडमिशन नहीं मिला। सज्जन कुमार का कहना है कि जब वह इस बारे में बात करने स्कूल गए तो प्रिंसिपल ने उनके साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed