फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly becomes paperless in 100 days

Delhi Assembly: 100 दिनों में पेपरलेस बनी दिल्ली विधानसभा, संसदीय मंत्री ने कहा- पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत

Sun, 02 Nov 2025 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 06:52 AM IST
सार

शनिवार को संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेवा को सबसे तेज और प्रभावी ढंग से लागू करने का यह प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन
Delhi Assembly becomes paperless in 100 days
दिल्ली विधानसभा, file - फोटो : DELHI ASSEMBLY

विस्तार

दिल्ली विधानसभा नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू कर केवल 100 दिनों में पेपरलेस बन गई है। शनिवार को संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेवा को सबसे तेज और प्रभावी ढंग से लागू करने का यह प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली ने यह दिखाया है कि जब दृढ़ निश्चय और तकनीक का मेल होता है तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। दिल्ली विधानसभा ने मार्च में संसदीय कार्य मंत्रालय, दिल्ली सरकार के विधि, न्याय एवं विधिक कार्य विभाग और विधानसभा सचिवालय के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के बाद मात्र 100 दिनों में यह प्रणाली लागू की। 
विज्ञापन


चार अगस्त को दिल्ली विधानसभा ने अपना पहला पूर्ण पेपरलेस सत्र आयोजित कर देश की 18वीं ‘गो-लाइव’ विधानसभा बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेवा का सफल कार्यान्वयन हमारी पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी प्रगति की दिशा में मील का पत्थर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री से नेशनल लेजिस्लेटिव इंडेक्स स्थापित करने में सहयोग का अनुरोध किया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेवा के माध्यम से दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यरत है। इससे न केवल कागज की बचत होगी बल्कि विधायी कार्य अधिक पारदर्शी और सुलभ भी बनेंगे। यह कदम डिजिटल इंडिया और पेपरलेस विधान के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में दिल्ली विधानसभा के सशक्त योगदान को दर्शाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed