{"_id":"5ec9189245586267935c22b1","slug":"delhi-asi-saves-man-in-ghaziabad-pull-him-from-car-then-suddenly-it-blast-and-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बनकर आया एएसआई, जैसे ही कार से खींचकर निकाला, धमाके से जल गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बनकर आया एएसआई, जैसे ही कार से खींचकर निकाला, धमाके से जल गई कार
Sat, 23 May 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 May 2020 06:05 PM IST
सार
- बाहर निकलते ही धमाके के साथ कार में लग गई थी आग
- किशनगढ़ थाना पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एएसआई ने बचाई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के वसंत विहार थाने में तैनात एएसआई सतपाल इंदिरापुरम, गाजियाबाद के कार चालक युवक के लिए भगवान बनकर सामने आए। एएसआई ने जैसे ही युवक को कार से खींचकर बाहर निकाला तो धमाके के साथ कार में आग लग गई। आग से कार धू-धू कर पूरी जल गई।
विज्ञापन
शुरूआत में युवक कार से उतर ही नहीं रहा था। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसंत विहार थाने में तैनात एएसआई सतपाल की ड्यूटी पास में स्थित वसंत विहार अथॉरिटी में लगती है।
विज्ञापन
हर रोज की तरफ शुक्रवार को भी ड्यूटी अथॉरिटी पर थी। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर चल रही होंडा सिटी के बोनट से धुंआ निकल रहा है। एएसआई सतपाल ने कार चालक को रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
मगर युवक ने ये कहकर कार नहीं रोकी कि हल्का से धुंआ है और उसे पास में ही जाना है। एएसआई सतपाल ने जबरदस्ती कार रूकवाई और युवक को जबरदस्ती बाहर निकाला। युवक जैसे ही बाहर निकला कार में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।
बताया जा रहा है कि युवक को कार से निकालने में कुछ मिनट की देर हो गई होती तो युवक के साथ अनहोनी हो सकती थी। कार चालक की पहचान बिंडसर पार्क, इंदिरापुरम, गाजियाबाद सोमेश मुखर्जी के रूप में हुई। सोमेश व्यवसाय करते हैं और घटना के समय वसंतकुंज जा रहे थे।