{"_id":"528696b9a53f6a3540b248e016c15b8b","slug":"delhi-arvind-kejriwal-allowed-to-live-in-government-house-till-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का घर नहीं छोड़ना होगा केजरीवाल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का घर नहीं छोड़ना होगा केजरीवाल को
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकार ने 31 जुलाई तक घर में रहने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करने वाले पीडब्ल्यूडी को दिए जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी बेटी की परीक्षा शुरू होने वाली है, इसलिए उनको इस घर में रहने की इजाजत दी जाए। पीडब्ल्यूडी ने उन्हें जुलाई तक परमिशन दे दिया है।
इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के सचिव आरसी मीणा ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के तिलक लेन स्थित सी-2/23 में रहने की अनुमति दे दी है।
दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में किराये के मकान से निकलकर दिल्ली रहने आ गए थे।
इस घर में रहने के दौरान केजरीवाल को बाजार भाव के हिसाब से 84,825 रुपये प्रति महीने इसका किराया चुकाना होगा।