फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Anti-corruption department facinf lack of employees

केजरीवाल सरकार के बाद इस विभाग में नहीं होता कोई काम

Thu, 03 Jul 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi Anti-corruption department facinf lack of employees

दिल्ली में करप्शन खत्म करने की जिम्मा उठाए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा खुद कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। आज भी उसके यहां 35 फीसदी से ज्यादा पद खाली पड़े है।

विज्ञापन


दिल्ली में केजरीवाल के मुख्यमंत्री काल के दौरान इसे भरने की कोशिश तो हुई लेकिन उसपर ऊंट के मुंह में जीरा के सामान कार्रवाई हुई। 49 दिन बाद उनकी सरकार जाते ही खाली सीटों के भरने की योजना भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में ज्वाइंट कमिश्नर और डीसीपी को छोड़ दे तो कुल 114 पद है, फिलहाल में इसमें 39 पद खाली पड़े है। इसमें जांच अधिकारियों इंसपेक्टर रैंक के कई पद भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि एक साल पहले डीसीपी ज्वाइंट कमिश्नर समेत कुल 117 पद थे जिसमें 50 पद खाली पड़ा था। लेकिन दिसंबर में जब दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री तो उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को आगे बढ़ाने का काम शुरू किया।


तत्कालिकसरकार की पहली कोशिश खाली पड़े पदों को भरना था। उस 49 दिनों की सरकार के दौरान 50 पदों को भरने की योजना पर काम किया लेकिन 11 पद ही अभी तक भर पाएं। सरकार जाते ही इसे भरने की रफ्तार भी थम गई। अभी भी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के 39 कर्मचारियों व अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed