फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Another man falls into a drain in Rohini

Delhi: रोहिणी में अब फिर नाले में गिरा शख्स... जैसे-तैसे बची उसकी जान, सिस्टम की लापरवाही की हदें पार

Sat, 14 Feb 2026 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:05 AM IST
सार

खुले मैनहोल में गिरकर बिरजू की मौत के महज दो दिन बाद, उससे करीब 200 मीटर दूर खुले नाले में एक युवक गिर गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह वह खुद के प्रयास और लोगों की मदद से बाहर आ गया।

विज्ञापन
Delhi: Another man falls into a drain in Rohini
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-32 में सिस्टम की लापरवाही फिर उजागर हुई। खुले मैनहोल में गिरकर बिरजू की मौत के महज दो दिन बाद, उससे करीब 200 मीटर दूर खुले नाले में एक युवक गिर गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह वह खुद के प्रयास और लोगों की मदद से बाहर आ गया। वरना एक और बेगुनाह की जान सिस्टम की लापरवाही से चली जाती। उसके हाथ और पैर में चोट लगी।

विज्ञापन


इससे पहले जनकपुरी में ही जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में कमल ध्यानी नाम का युवक गिरकर जान गंवा चुका है। लगातार तीसरी घटना के बावजूद खुले नाले और मैनहोल किसी बेगुनाह की जान लेने के लिए खुले पड़े हैं। घटना का वीडियो वायरल होने पर हादसे का पता चला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात एक शख्स अपनी पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर-32 स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जियां खरीदने आया था। इस दौरान नाले के ऊपर पैदल चल रहा था। नाले के कुछ हिस्से पर स्लैब नहीं था। अंधेरा होने की वजह से वह देख नहीं पाया और सीधे नाले में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ मौजूद उसकी पत्नी ने पति को नाले में गिरता हुआ देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां काफी लोग आ गए। इस दौरान लोगों ने देखा कि नाले में गिरा शख्स खुद ही लोहे के एंगल को पकड़कर बाहर निकल रहा है। लोगों ने उस शख्स का हौसला बढ़ाया और उसे खींचकर बाहर निकाला।

नाले में गिरने से उसके कपड़ों में कीचड़ लग गया था। वह तुरंत वहां से पत्नी के साथ घर चला गया। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद डीडीए अधिकारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार को अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां घेराबंदी करवा दी।


नाले में गिरने वाले शख्स ने किसी से घटना की शिकायत नहीं की है जिससे पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली के कई इलाके में इस तरह की लापरवाही मौजूद है। हादसा होने के बाद ही विभाग की नींद खुलती है। विभाग का इससे पहले इन खामियों पर निगाह नहीं जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed