फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi alleged terrorist of al qaeda in tihar jail propose to work as doctor for covid 19 patients

दिल्लीः तिहाड़ जेल में बंद कथित अलकायदा आतंकी ने डॉक्टर के तौर पर काम करने की मांगी इजाजत

Thu, 13 May 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 May 2021 05:14 PM IST
सार

अहमद के वकील एमएस खान ने आरोपी को जेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अनुमति के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Delhi alleged terrorist of al qaeda in tihar jail propose to work as doctor for covid 19 patients
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

विस्तार

अलकायदा का कथित तौर पर सदस्य रहे और तिहाड़ जेल में बंद एक डॉक्टर ने दिल्ली की अदालत का रुख कर कोविड-19 मरीजों के इलाज में जेल प्रशासन का सहयोग करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष बुधवार को दाखिल याचिका में आरोपी सबील अहमद ने कहा है कि चिकित्सा पेशेवर के तौर पर उसके अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ केंद्रीय जेल में कैदियों के उपचार और कोविड-19 के मामलों से निपटने में लिया जा सकता है।
विज्ञापन


आतंकी संगठन अलकायदा इन द इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के सदस्य रह चुके अहमद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उस पर भारत और विदेशों में आतंकी संगठन के सदस्यों को कथित तौर पर वित्तीय और अन्य मदद मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद के वकील एमएस खान ने आरोपी को जेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अनुमति के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया, यह उल्लेख करना जरूरी होगा कि आरोपी एमबीबीएस डॉक्टर है और उसे गंभीर मरीजों के उपचार का सात साल का अनुभव भी है।

याचिका में कहा, चिकित्सा पेशेवर के तौर पर उसके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ कोविड-19 के मामलों से निपटने और जेल के कैदियों के उपचार में किया जा सकता है। अहमद 30 जून 2007 को ब्रिटेन के ग्लासगो हवाईअड्डे पर फिदायीन हमला मामले में भी आरोपी है।


अहमद को 20 अगस्त 2020 को सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किया गया था और बेंगलुरु में आतंकवाद के दर्ज मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उसे हिरासत में लिया था। बाद में इस साल 22 फरवरी को मौजूदा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed