फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi airport T1 terminal flights operations to start from 31 October

दिल्ली एयरपोर्ट: 31 अक्तूबर से टी1 टर्मिनल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, मार्च 2020 से परिचालन है बंद

Fri, 08 Oct 2021 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Oct 2021 04:45 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट के टी3 और टी2 टर्मिनल का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। टी3 से 25 मई 2020 और टी2 से 22 जुलाई 2021 से विमान उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi airport T1 terminal flights operations to start from 31 October
IGI

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर विमानों का परिचालन 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस टर्मिनल का संचालन करीब 18 महीने से बंद था। इसे 25 मार्च 2020 को ही किसी भी तरह के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था। यह जानकारी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने दी। यही कंपनी आईजीआई एयरपोर्ट का संचालन करती है।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट के टी3 और टी2 टर्मिनल का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। टी3 से 25 मई 2020 और टी2 से 22 जुलाई 2021 से विमान उड़ान भर रहे हैं। टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होने से दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


डायल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, करीब 18 महीने तक बंद रहने के बाद टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की होगी पहली फ्लाइट, जाएगी मुंबई
टी1 टर्मिनल से उड़ानों का परिचालन बहाल होने पर इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण टी1 टर्मिनल पर 25 मार्च 2020 के बाद से उड़ानों का परिचालन बंद था।


डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार ने कहा, तीसरे टर्मिनल के फिर से शुरू होने के साथ, दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। हम यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दिल्ली हवाई अड्डे पर वे एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed