{"_id":"616021b98ebc3e959e6fc1e2","slug":"delhi-airport-t1-terminal-flights-operations-to-start-from-31-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट: 31 अक्तूबर से टी1 टर्मिनल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, मार्च 2020 से परिचालन है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट: 31 अक्तूबर से टी1 टर्मिनल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, मार्च 2020 से परिचालन है बंद
Fri, 08 Oct 2021 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:45 PM IST
सार
दिल्ली एयरपोर्ट के टी3 और टी2 टर्मिनल का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। टी3 से 25 मई 2020 और टी2 से 22 जुलाई 2021 से विमान उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन
IGI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर विमानों का परिचालन 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस टर्मिनल का संचालन करीब 18 महीने से बंद था। इसे 25 मार्च 2020 को ही किसी भी तरह के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था। यह जानकारी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने दी। यही कंपनी आईजीआई एयरपोर्ट का संचालन करती है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट के टी3 और टी2 टर्मिनल का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। टी3 से 25 मई 2020 और टी2 से 22 जुलाई 2021 से विमान उड़ान भर रहे हैं। टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होने से दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
डायल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, करीब 18 महीने तक बंद रहने के बाद टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
विज्ञापन
इंडिगो की होगी पहली फ्लाइट, जाएगी मुंबई
टी1 टर्मिनल से उड़ानों का परिचालन बहाल होने पर इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण टी1 टर्मिनल पर 25 मार्च 2020 के बाद से उड़ानों का परिचालन बंद था।
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार ने कहा, तीसरे टर्मिनल के फिर से शुरू होने के साथ, दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। हम यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दिल्ली हवाई अड्डे पर वे एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में होंगे।