{"_id":"5e018e458ebc3e8800729a85","slug":"delhi-airport-express-line-cisf-personnel-return-bag-filled-with-2-lakh-of-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ कर्मियों ने एक बार फिर पेश की मिसाल, यात्री को लौटाया दो लाख रुपये से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ कर्मियों ने एक बार फिर पेश की मिसाल, यात्री को लौटाया दो लाख रुपये से भरा बैग
Tue, 24 Dec 2019 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री को उसका बैग लौटाया। यात्री एक्सरे मशीन पर भूलवश बैग छोड़कर चला गया था। बैग में दो लाख रुपये थे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर गणेश राम ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा। उसने बैग के बारे में आस-पास के यात्रियों से पूछताछ की लेकिन किसी ने बैग को अपना नहीं बताया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर बैग से दो लाख रुपये मिले। सीआईएसएफ कर्मी ने बैग को स्टेशन कंट्रोलर के पास जमा करवा दिया। कुछ देर बाद चंडीगढ़ पंजाब निवासी गुर सिमरन सिंह स्टेशन पहुंचा और बैग छूटने की बात कही। सत्यापन करने के बाद बैग उसे दे दिया गया।
विज्ञापन