फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air will remain in very poor category till Thursday Greno is the second most polluted city in NCR

कब बदलेगी हवा: NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित, अगले तीन दिन रहेगा सांसों पर भारी संकट; जानें बाकी शहरों का हाल

Mon, 04 Dec 2023 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 08:16 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 25 इलाके में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में 382, द्वारका सेक्टर 8 में 367, मुंडका में 346 व रोहिणी में 344, न्यू मोती बाग में 343 व पंजाबी बाग में 341 सूचकांक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi air will remain in very poor category till Thursday Greno is the second most polluted city in NCR
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति तेज होने से प्रदूषण के स्तर में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, अब भी वायु सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित दर्ज की गई है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। शहर भर में 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, 10 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। 

विज्ञापन

दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति गुरुवार तक बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति में सुधार आया है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हवा की गति और बढ़ती है, प्रदूषण में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 

विज्ञापन

बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। गुरुवार को हवा उत्तर पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। सफर इंडिया के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 125 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 217 दर्ज की गई।

25 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 25 इलाके में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में 382, द्वारका सेक्टर 8 में 367, मुंडका में 346 व रोहिणी में 344, न्यू मोती बाग में 343 व पंजाबी बाग में 341 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, दस इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां मंदिर मार्ग व नरेला में 300, आईटीओ में 293, डीटीयू में 284, दिलशाद गार्डन में 283, बुराड़ी क्रॉसिंग में 276 व लोधी रोड में 272 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी है।

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 310 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 237, गाजियाबाद में 216, नोएडा में 243, ग्रेटर नोएडा में 255 व गुरुग्राम में 224 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed