{"_id":"5bd05991bdec22693c103109","slug":"delhi-air-quality-slips-to-very-poor-firefighting-continues-at-bhalswa-landfill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हवा हुई ‘‘बेहद खराब’’, भलस्वा लैंडफिल साइट में आग बुझाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हवा हुई ‘‘बेहद खराब’’, भलस्वा लैंडफिल साइट में आग बुझाने का काम जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
भलस्वा लैंडफिल साइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की वायु की गुणवत्ता का स्तर दो दिन तक ‘खराब’ स्तर पर रहने के बाद बुधवार को और ‘ज्यादा खराब’ स्तर पर पहुंच गया। वहीं भलस्वा कचरा ढलान स्थल पर आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सुबह 11 बजे तक समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 मापा। एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 के बीच यह ‘संतोषजनक’ स्तर पर होता है और 101 से 200 के बीच इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा में सोमवार को सुधार के संकेत दिखाई दिए थे और यह ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में आ गई थी। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भलस्वा कूड़ा ढलान स्थल में आग की वजह से निकलने वाले धुएं से यह स्तर और बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कचरा ढलान स्थल पर आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘कचरा ढलान स्थल से मीथेन गैस के लगातार रिसाव के कारण आग बढ़ रही है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां अभी मौके पर तैनात हैं।’’ यहां 20 अक्टूबर से आग लगी है।