फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality recorded in very poor category

बेहद खराब है दिल्ली की हवा: NCR में राजधानी की हवा सबसे 'जहरीली', AQI 329 दर्ज; पूरा दिन छाया रहा कोहरा

Sat, 20 Jan 2024 10:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jan 2024 10:14 PM IST
सार

दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है।  एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है।
 

विज्ञापन
Delhi air quality recorded in very poor category
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। यह शुक्रवार के मुकाबले 19 अंक कम है। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सुबह हल्की धूप खिली। मुंडका के साथ 29 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश मंगलवार तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम व पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


वहीं, सुबह कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को हवा विभिन्न दिशा से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी हवा विभिन्न दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान गति 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें मुंडका में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 371 रहा। बवाना व वजीरपुर में 365, रोहिणी में 360, द्वारका सेक्टर-8 व जहांगीरपुरी में 355, श्री अरबिंदो मार्ग में 354 व आनंद विहार में 338 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आया नगर में 291, मथुरा रोड में 271, डीटीयू में 275 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है।


कहां कितना एक्यूआई
सीपीसीबी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 214, गुरुग्राम में 253, नोएडा में 221, गाजियाबाद में 245 व फरीदाबाद में 233 दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed