Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality reaches 'very poor' category: Capital's air turns toxic once again

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंची: फिर जहरीली हुई राजधानी की हवा, एक्यूआई 300 के पार

Mon, 30 Nov 2026 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2026 03:20 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi air quality reaches 'very poor' category: Capital's air turns toxic once again
Delhi-NCR Air Pollution - फोटो : AI

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, लगभग दो सप्ताह तक खराब श्रेणी में रहने के बाद, रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरकर बहुत खराब श्रेणी में आ गई। राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


फिर जहरीली हुई हवाएक्यूआई 300 के पार
नवंबर के आखिरी सप्ताह में कुछ दिनों की राहत के बाद हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ते हुए रविवार को 300 के पार पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 दर्ज किया गया। इससे पहले 14 नवंबर को एक्यूआई 367 दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 263 था, जो 24 नवंबर को घटकर 227 और 25 नवंबर को 220 रह गया। 26 और 27 नवंबर को यह करीब 226 दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदूषण ने तेजी से पैर पसारे। 28 नवंबर को एक्यूआई 293 और अगले दिन 331 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह महज दो दिनों में प्रदूषण 85 अंक बढ़ गया। वहीं, 25 नवंबर के मुकाबले चार दिनों में इसमें 111 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। 29 नवंबर को दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 33 पर एक्यूआई 300 से अधिक रहा। इनमें 32 केंद्रों पर हवा बहुत खराब और एक केंद्र पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे चांदनी चौक 410 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके बाद सिरीफोर्ट में 394, डीटीयू में 379, नॉर्थ कैंपस में 378 और मथुरा रोड में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed