फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air quality reaches to very poor level, to be worsen till weekend

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, सप्ताह के अंत तक होगी बदतर

Fri, 30 Nov 2018 02:32 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
delhi air quality reaches to very poor level, to be worsen till weekend
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। इसकी वजह मौसम के विपरित हालात रहे जिनकी वजह से प्रदूषक तत्व तितर-बितर नहीं हो सके। सप्ताह के अंत तक प्रदूषण का स्तर और भी बदतर होने की आशंका है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा। 301 से 400 के बीच एक्यूआई को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन


सीपीसीबी ने कहा कि मुंडका, रोहिणी और वजीरपुर समेत दिल्ली के सात इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में रही जबकि अन्य 25 इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही जबकि गुड़गांव में यह मध्यम स्तर की रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक हवा की गति और हवा का संचार (वेंटिलेशन) सूचकांक अत्यधिक प्रतिकूल रहा। हवा का संचार सूचकांक का मतलब है कि प्रदूषक तत्व कितनी तेजी से छितरते हैं।


केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है और अगले दो दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है, खासकर रविवार को तापमान में गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed