फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Quality Delhi sees best July AQI since 2019

Delhi Air Quality: इस साल जुलाई के महीने में लोगों ने ली खुलकर सांस, चार वर्षों की तुलना में अच्छा रहा AQI

Tue, 01 Aug 2023 08:53 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Aug 2023 08:53 AM IST
सार

दिल्ली में जुलाई 2023 में AQI 83.7 रहा, जबकि 2022 में 87.3, 2021 में 110.1, 2020 में 83.8 और 2019 में 134.1 था।

विज्ञापन
Delhi Air Quality Delhi sees best July AQI since 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2019 से पिछले चार वर्षों की इसी अवधि की तुलना में 2023 के जुलाई के दौरान सबसे कम औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया। इस वर्ष जुलाई के दौरान दिल्ली में सभी 31 दिनों में 'अच्छी से मध्यम' हवा का अनुभव हुआ। 

विज्ञापन


पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, 31 दिनों की अवधि (जुलाई) के लिए 'अच्छे से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या वर्ष 2019 में 26 थी, 2020 में 31, 2021 में 29, 2022 में 31 थी और इस वर्ष यानी 2023 में 31 रही। वहीं, जुलाई 2023 में AQI 83.7 था, जबकि 2022 में 87.3, 2021 में 110.1, 2020 में 83.8 और 2019 में 134.1 था।
विज्ञापन


बारिश और मौसम की वजह से पर्यावरण साफ है। इससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ वायु मिली। दरअसल दूसरे राज्यों के साथ दिल्ली में भी रुक-रुककर हुई  बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed