फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Punjabi Bagh s air is most polluted AQI crossed 450 in five areas

Delhi Air Pollution: पंजाबी बाग की हवा सर्वाधिक प्रदूषित, इन पांच इलाकों में हालात खराब, 450 के पार रहा AQI

Wed, 08 Nov 2023 07:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Nov 2023 07:29 PM IST
सार

पंजाबी बाग इलाका सर्वाधिक प्रदूषित रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 468 दर्ज किया गया। वहीं, पंजाबी बाग इलाकों समेत पांच इलाकों में हवा का स्तर 450 के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Punjabi Bagh s air is most polluted AQI crossed 450 in five areas
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है। दूषित हवा में सांस लेना लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई नजर आई। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी हो रही है। बुधवार को अधिकतर इलाकों में हवा का स्तर रेड जोन में रहा। पंजाबी बाग इलाका सर्वाधिक प्रदूषित रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 468 दर्ज किया गया। वहीं, पंजाबी बाग इलाकों समेत पांच इलाकों में हवा का स्तर 450 के पार दर्ज किया गया। वहीं, 27 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी और दिलशाद गार्डन समेत पांच इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन

पंजाबी बाग में सबसे अधिक रहा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को 27 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसमें पंजाबी बाग में 465, आईटीओ में 461, नेहरू नगर में 459, बवाना व रोहिणी में 456 व जहांगीरपुरी में 455 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, मुंडका में 446, आनंद विहार में 449, एनएसआईटी द्वारका में 412, शादीपुर में 434, पटपड़गंज में 438, आईजीआई एयरपोर्ट में 441, डीटीयू में 421, बुराड़ी क्रॉसिंग में 422 समेत कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन में एक्यूआई सबसे कम दर्ज
दिलशाद गार्डन में बुधवार को वायु सूचकांक अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। वहीं, पांच इलाकों में हवा बेहद खराब रही। जिसमें श्री अरबिंदो मार्ग 392, लोधी रोड में 377, आरके पुरम में 376 व अलीपुर में 352 में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed