फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Now factors responsible for air pollution can be identified in a pinch

Delhi Air Pollution: अब चुटकियों में हो सकेगी वायु प्रदूषण के जिम्मेदार कारकों की पहचान, जानें क्या है तैयारी?

Mon, 30 Jan 2023 12:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jan 2023 12:47 AM IST
सार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में इसकी घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सुपरसाइट की शुरुआत प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई के प्रमुख घटकों में से एक है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Now factors responsible for air pollution can be identified in a pinch
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में सोमवार को रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी की सुपरसाइट और मोबाइल (एक्यूएम) वैन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लांच करेंगे। यह सुपरसाइट दिल्ली के राउज एवेन्यू के सर्वोदय बाल विद्यालय में स्थापित किया गया है। इससे दिल्ली में किसी भी स्थान पर वायु प्रदूषण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में इसकी घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सुपरसाइट की शुरुआत प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई के प्रमुख घटकों में से एक है। सुपरसाइट डेटा के आधार पर वायु प्रदूषण के स्तर का पूर्वानुमान लगाने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन

ये पूर्वानुमान दिल्ली सरकार को प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए सक्रिय कदम उठाने और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संसाधन आवंटित करने में सक्षम बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह की परियोजना से दिल्ली वायु प्रदूषण का वास्तविक समय पर स्रोत की पहचान करने वाला देश का पहला शहर बनेगा। रियल-टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट परियोजना दिल्ली में किसी भी स्थान पर वायु प्रदूषण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों की पहचान करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed