फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air pollution GRAP-4 has been withdrawn

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR से हटा GRAP-4, एक्यूआई में सुधार के बाद तत्काल फैसला; अब भी लागू हैं ये कड़े नियम

Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

Delhi NCR Grap-4: राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम होने के साथ ही ग्रेप का चौथा चरण हटा दिया गया है। यह फैसला कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने लिया है।

विज्ञापन
delhi air pollution GRAP-4 has been withdrawn
DELHI pollution - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी सीएक्यूएम ने बड़ा फैसला लिया है। कमीशन ने ग्रेप के स्टेज-4 के तहत लगे सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही स्टेज-1, 2 और 3 के नियमों को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

सीएक्यूएम की सब-कमिटी की बैठक में बुधवार को दिल्ली की हवा की स्थिति और आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमान की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि बीती रात से तेज हवाओं और अनुकूल मौसमी स्थितियों के कारण दिल्ली का एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। जिसके बाद आज दिल्ली का एक्यूआई 271 दर्ज किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है।

हालांकि, आईएमडी/आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार कम होने से एक्यूआई में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए सतर्कता बरतते हुए स्टेज-4 के कड़े नियमों को वापस ले लिया गया है, लेकिन स्टेज-1, 2 और 3 के नियम जारी रहेंगे।

विज्ञापन

13 दिनों बाद दिल्ली को मिली राहत
करीब पखवाड़े भर के खतरनाक स्मॉग के बाद दिल्ली की हवा में बुधवार को सुधार देखने को मिला। तेज हवाओं की वजह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' कैटेगरी में 271 पर पहुंच गया, हालांकि आने वाले दिनों में स्थिति फिर खराब होने का अनुमान है।

तेज हवाओं के चलते एक्यूआई 'खराब' कैटेगरी में पहुंचा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 271 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। यह मंगलवार को दोपहर चार बजे दर्ज किए गए 'सीवियर' स्तर के 412 एक्यूआई से काफी बेहतर है।

शहर में आखिरी बार 'खराब' कैटेगरी का एक्यूआई 10 दिसंबर को दर्ज किया गया था। इसके बाद कई दिनों तक हवा 'बहुत खराब' और 'खतरनाक' जोन में बनी रही, लेकिन बुधवार को फिर सुधार हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाओं ने प्रदूषकों को सुधरने में मदद की, जिससे राहत मिली। हालांकि, आने वाले दिनों में हवाएं धीमी पड़ने से एक्यूआई फिर बढ़ सकता है। दिल्लीवासियों से अपील की गई है कि वे प्रदूषण कम करने के उपायों में सहयोग करते रहें।

वायु गुणवत्ता में ग्रेप का स्तर
दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर (एक्यूआई 401-450) के बीच दर्ज किया गया, जिसके बाद पूरे एनसीआर में स्टेज तीन लागू हो गया। 
स्टेज 1: खराब (एक्यूआई 201-300)
स्टेज 2: बहुत खराब (एक्यूआई 301-400)
स्टेज 3: गंभीर (एक्यूआई 401-450)
स्टेज 4: गंभीर प्लस (एक्यूआई 450 से ऊपर)
स्टेज 3 हटने के साथ ही सख्त उपायों में ढील दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed