फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air moved from very bad to bad category AQI crossed 300 in five areas

अगले दो दिन संकट में सांसें: बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, पांच इलाकों में AQI 300 के पार

Sun, 01 Dec 2024 07:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। रात के समय कुहासा छाएगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Delhi air moved from very bad to bad category AQI crossed 300 in five areas
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में मौसमी दशाओं में बदलाव आने से हवा बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। लंबे समय बाद लोगों ने इस श्रेणी की हवा में सांस ली। इससे लोगों को मामूली राहत मिली है। हालांकि, यह राहत मंगलवार तक ही रहने का अनुमान है। इसके बाद फिर हवाएं बेहद खराब हो सकती हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसमें 24 घंटे के भीतर 61 सूचकांक की गिरावट आई है। ऐसे में स्मॉग की चादर टूट गई।

विज्ञापन

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। रात के समय कुहासा छाएगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि चार किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। ऐसे में आनंद विहार, मुंडका व नेहरु नगर सहित 11 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब और रोहिणी, अशोक विहार, चांदनी चौक सहित 25 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। मिक्सिंग डेप्थ 1150 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 4200 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। मंगलवार को हवाएं उत्तर दिशा से चलेंगी।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------285
गुरुग्राम-------251
ग्रेटर नोएडा----230
गाजियाबाद----222
नोएडा-------215
फरीदाबाद-----151
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-मुंडका----------331
-जहांगीरपुरी--------316
-आनंद विहार-------306
-बवाना-----------303
-रोहिणी-----------300
-अशोक विहार------298
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed