फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air is on the verge of very poor category AQI crosses 290

घुलने लगा सांसों में 'जहर': बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर दिल्ली की हवा, AQI 290 पार; अभी और बिगड़ेंगे हालात

Fri, 18 Oct 2024 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार और वजीरपुर सहित 13 इलाकों में हवा अति गंभीर से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि रोहिणी, द्वारका, अशोक विहार समेत 19 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में हवा रही। 

विज्ञापन
Delhi air is on the verge of very poor category AQI crosses 290
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में सर्दी शुरू होने से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेने में अब और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को लोगों ने खराब हवा में सांस ली। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया। कमोबेश यही स्थिति शनिवार तक बने रहने की आशंका है। जबकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि रविवार से वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो सकती है।

विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार और वजीरपुर सहित 13 इलाकों में हवा अति गंभीर से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि रोहिणी, द्वारका, अशोक विहार समेत 19 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में हवा रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक दिल्ली में वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर रही। यह औसत से कम है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के अनुसार दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.582 फीसदी रही। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 1.87 फीसदी रह सकती है। साथ ही, वायु प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.27 फीसदी रहा। इसी तरह शनिवार को इसकी हिस्सेदारी 1.217 फीसदी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटीएम के मुताबिक, शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशाओं से चली। इसकी गति 8-12 किमी प्रति घंटा होगी। शनिवार को हवाएं पूर्व दिशाओं से 12-14 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। रविवार को दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशाओं से हवा आने की संभावना है, जिसकी गति 12-16 किमी प्रति घंटा होगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां एक्यूआई 204 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। साथ ही, फरीदाबाद में 242, ग्रेटर नोएडा में 264, गाजियाबाद में 258 और नोएडा में 242 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन

दिन में धूप कर रही है परेशान
राजधानी में दिन के समय धूप परेशान कर रही है। सूरज की तपिश से तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed