फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air is most polluted

Pollution Delhi : हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में आई मामूली गिरावट, फिर भी दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित

Mon, 11 Dec 2023 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 06:53 AM IST
सार

हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में मामूली गिरावट आई है। रविवार को अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। यह शनिवार के मुकाबले सात सूचकांक कम है। 

विज्ञापन
Delhi air is most polluted
air pollution delhi - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी में मौसम की करवट लेने के साथ ही वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में मामूली गिरावट आई है। रविवार को अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। यह शनिवार के मुकाबले सात सूचकांक कम है। 

विज्ञापन


एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब व पांच इलाकों में खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी से रहेगी।
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति आठ से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मंगलवार को भी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। साथ ही, हवा की गति छह से दस किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में 362, बवाना में 342, विवेक विहार में 335, जहांगीरपुरी में 352, अशोक विहार में 318 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां लोधी रोड में 264, मथुरा रोड़ में 277 व दिलशाद गार्डन में 233 सूचकांक दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, गाजियाबाद व गुरुग्राम में 230, नोएडा 249, फरीदाबाद में 276 और ग्रेटर नोएडा 261 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed