{"_id":"609275238ebc3e864c3d130c","slug":"delhi-aiims-rml-hospital-oxygen-plants-installed-starts-today-that-is-5-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स और आरएमएल अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट, शाम से हो जाएगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स और आरएमएल अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट, शाम से हो जाएगा शुरू
Wed, 05 May 2021 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 May 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
आरएमएल और एम्स में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में डीआरडीओ द्वारा एम्स, आरएमएल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, एम्स( झज्जर) में ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जाएंगे। इनमें से दो संयंत्र दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एम्स और आरएमएल अस्पताल में यंत्र लगाने का काम जारी है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि आज शाम(बुधवार) से इनमें ऑक्सीजन बनना शुरू हो जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, इन मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्रों का डिजाइन प्रति मिनट एक हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए तैयार किया गया है। यह प्रतिदिन 195 सिलिंडर भरेगा।
कोविड के मामलों में उछाल और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए देश में 500 मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए पीएम केयर्स फंड से राशि आवंटित की गई है। इन संयंत्रों को तीन माह में लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार के अस्पतालों में कोविड-19 के गंभीर रोगियों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केन्द्र सरकार के अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा के लिए 23 अप्रैल को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें यह निर्णय लिया गया था।