फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi AIIMS Emergency and ICU will be monitored for 24 hours patients will not have to wait

Delhi AIIMS: एम्स इमरजेंसी व आईसीयू में रहेगी 24 घंटे नजर, मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार

Sat, 12 Nov 2022 03:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 03:08 AM IST
सार

एम्स निदेशक ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का फैसला लिया है। एक जनवरी से इस दिशा में काफी बदलाव होगा जिसे 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
delhi AIIMS Emergency and ICU will be monitored for 24 hours patients will not have to wait
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के आपातकालीन विभाग व आईसीयू पर 24 घंटे नजर रहेगी। सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एम्स निदेशक ने 24 घंटे निगरानी के लिए वरिष्ठ डॉक्टर को नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस संबंध में एम्स निदेशक ने आदेश जारी किया है कि एम्स इमरजेंसी में रोगी देखभाल उपकरण जिसमें मॉनिटर, वेंटिलेटर, इन्फ्यूजन पंप और कुछ आईसीयू केंद्रीय चार्टिंग से जुड़े हुए नहीं हैं। इनके रियल टाइम निगरानी के लिए व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

आदेश के तहत एक दिसंबर से सभी आईसीयू व आपातकालीन सेवाओं पर शारीरिक रूप से एक संकाय 24 घंटे नजर रखेगा। एक जनवरी से सभी आईसीयूएस में एकल प्रवेश और निकास होगा जो कि चेहरे की पहचान-आधारित प्रणालियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। एक अप्रैल 2023 से ई-कैजुअल्टी और ईएलसीयू चार्टिंग सुविधा एम्स के आपातकालीन विभाग के सभी रेड और येलो एरिया बेड व आईसीयू पर लागू किया। इसके अलावा अन्य तकनीक से मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार किया जाएगा। इंजीनियरिंग सेवा विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2022 तक एक टेली-कॉल सेंटर सुविधा शुरू की जाएगी ताकि सभी आईसीयू रोगी परिचारकों के बारे में पूछताछ कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान की होगी जियो टैगिंग
एम्स के सभी संपत्तियों की जियो टैगिंग और ट्रैकिंग की जाएगी। निदेशक ने निर्णय लिया गया है कि सभी संपत्तियों की जियो टैगिंग और ट्रैकिंग के लिए एक सक्षम प्रणाली स्थापित की जाए। यह एक अप्रैल 2023 से काम करेगा। इससे संपत्ति के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन

बदले जा सकते हैं सुरक्षा अधिकारी
एम्स में कार्यरत सुरक्षा गार्ड को बदला जा सकता है। एम्स निदेशक ने निदेशक दिया है कि एम्स में सुरक्षा को बेहतर बनाने व सुरक्षा सेवाओं में सुधार करने लिए व्यवस्था करने का फैसला लिया है। साथ ही आदेश दिया कि भविष्य में केवल पुनर्वास महानिदेशालय के माध्यम से आउटसोर्स सुरक्षा सेवाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्य सुरक्षा अधिकारी को वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार के परामर्श से 31 दिसंबर तक इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया है।

कर्मचारियों की सुविधा में सुधार
एम्स निदेशक ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का फैसला लिया है। एक जनवरी से इस दिशा में काफी बदलाव होगा जिसे 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed