फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi aiims burn and plastic surgery block restart again

बड़ी राहत: एम्स का बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक फिर शुरू, आग में झुलसे और कैंसर से ठीक हुए रोगियों का होगा इलाज

Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
सार

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के भूतल पर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। कोई भी मरीज जय प्रकाश नारायण ट्रामा सेंटर परिसर में चौधरी झंडू सिंह रोड से प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन
delhi aiims burn and plastic surgery block restart again
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक को फिर से शुरू कर दिया है। आग में झुलसे और कैंसर से ठीक होने वाले रोगियों को इस ब्लॉक के शुरू होने के बाद राहत मिली है। ट्रामा सेंटर के बगल में स्थित इस केंद्र का उपयोग अभी तक कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए एक अस्थायी केंद्र के रूप में किया जा रहा था। 

विज्ञापन


एम्स के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के भूतल पर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। कोई भी मरीज जय प्रकाश नारायण ट्रामा सेंटर परिसर में चौधरी झंडू सिंह रोड से प्रवेश कर सकता है। परिपत्र के अनुसार आपातकालीन सेवाओं के लिए आठ निरीक्षण बेड की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ब्लॉक लगभग 15 हजार आकस्मिक मरीजों को देखने और एक साल में 5 हजार मरीजों को देखने में सक्षम है। अधिकारी ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष जलने के लगभग 70 लाख मामले दर्ज किए जाते हैं और जलने की वजह से प्रति 1.4 लाख लोगों की जान चली जाती है, जबकि अन्य 2.4 लाख रोगियों गंभीर विकृतियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसके बंद होने का खामियाजा हादसा पीड़ितों को भुगतना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed