फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Agra high-speed train on 10 Nov.

पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन का इंतजार खत्म

Thu, 30 Oct 2014 11:24 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Agra high-speed train on 10 Nov.

दिल्ली से आगारा के लिए चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन जल्द ही रेलवे ट्रैक पर नियमित रूप से अब चल सकेगी। रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। यही नहीं, ट्रेन के चलने की तारीख पक्की कर दी गई है।

विज्ञापन


दो सफल ट्रायल के बाद 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन अब चलने के लिए तैयार है। बताया जाता है कि दिल्ली-आगरा के बीच ट्रायल के दौरान आई कमियों को काफी हद तक दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर ट्रैक के घुमाव को अभी ठीक नहीं किया गया है। यही वजह है कि यह ट्रेन ट्रैक पर नहीं उतर सकी है। क्योंकि इस घुमाव पर वक्त ज्यादा लग रहा है और ट्रेन 90 मिनट की जगह 100 मिनट में दूरी तय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख से सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी

Delhi-Agra high-speed train on 10 Nov.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 100 मिनट में दिल्ली से आगरा ट्रैक पर सफल ट्रायल हो चुका है। लिहाजा इस ट्रेन को अब चलाने में परेशानी नहीं है। इस ट्रेन अगले महीने की 10 तारीख से दिल्ली-आगरा रूट पर चल सकती है।

बता दें कि इसके लिए रेलवे ने 90 मिनट में सफर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि दिल्ली-आगरा, दिल्ली-कानपुर, दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच भी 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलनी है। दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रायल रन भी सफल साबित हुआ है।

कहां है दिक्कत
दिल्ली-आगरा रूट पर नौ जगह ऐसी हैं जहां घुमावदार ट्रैक है। हजरत निजामुद्दीन यार्ड, होडल, कोसीकलां, छाता यार्ड में दो जगह, भूतेश्वर, मथुरा, बाग व आगरा यार्ड इनमें शामिल है। यहां ट्रेन की स्पीड 50-120 किलोमीटर/घंटे रहती है। यही वजह है कि ट्रेन ट्रायल में लक्ष्य से 10 मिनट लेट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed