फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: African citizens were brought on the pretext of education and made to smuggle heroin

Delhi : अफ्रीकी नागरिकों को शिक्षा के बहाने लाकर कराते थे हेरोइन की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 12 Apr 2025 07:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 07:25 AM IST
सार

आरोपी अफ्रीकी नागरिकों को शिक्षा के बहाने भारत लाते थे और उनका इस्तेमाल हेरोइन की तस्करी में करते थे।

विज्ञापन
Delhi: African citizens were brought on the pretext of education and made to smuggle heroin
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफ्रीकी नागरिकों को शिक्षा के बहाने भारत लाते थे और उनका इस्तेमाल हेरोइन की तस्करी में करते थे। आरोपियों की पहचान युगांडा के हम्फ्रे मुवोंग और नाइजीरिया के चुकवू एबुका उमेह के रूप में हुई है। इनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 700 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर अफ्रीका में रह रहे नाइजीरियाई नागरिक डागरी जीन मार्क के निर्देशों पर काम करने वाले बड़े गिरोह का हिस्सा हैं। मार्क अफ्रीकी नागरिकों को शिक्षा के बहाने भारत लाता था और फिर उन्हें नशीले पदार्थों के व्यापार में धकेल देता था। मार्क पहले भारत में रह चुका है और माना जाता है कि उसने तिलक नगर में मादक पदार्थों के वितरण का मजबूत नेटवर्क बना लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए छात्र वीजा का दुरुपयोग किया और वह अफ्रीकी नागरिकों को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने का झांसा देकर भारत लाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि तीन अप्रैल को न्यू महावीर नगर के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में 20 घंटे तक जारी निगरानी अभियान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


मार्क के कहने पर कर रहे थे काम
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों मार्क के कहने पर काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर मुवोंग को पहले 2023 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। मुवोंग और उमेह 2019 से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed