{"_id":"62ecd0d4316e2f290b5828b9","slug":"delhi-advice-to-avoid-many-routes-due-to-congress-s-protest-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कांग्रेस के आज होने वाले प्रदर्शन के चलते कई मार्गों से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कांग्रेस के आज होने वाले प्रदर्शन के चलते कई मार्गों से बचने की सलाह
Fri, 05 Aug 2022 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:42 PM IST
सार
ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए किए गए पर्याप्त इंतजाम, बसों को पहले ही रोक दिया ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस इस कोशिश में लगी है कि इस प्रदर्शन के कारण यातायात कम से कम प्रभावित हो।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर दिल्ली खासकर नई दिल्ली में शुक्रवार आज प्रदर्शन करेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को नई दिल्ली में कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए बसों को बहुत पहले ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ऐसे में ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बसों को धौला कुंआ, रिज रोड, शंकर रोड, पंचकुइया रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, लोधी रोड, मथुरा रोड, डब्ल्यू पाइंट, अरविंदो मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू और मोती बाग रोड लाइट(शांति पथ) से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के चलते कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, राजाजी मार्ग, रायसीना मार्ग और सफदरजंग रोड प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, तुगलक रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, पृथ्वीराज रोड, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, मौलाना आजाद रोड, रफी मार्ग, जनपथ रोड, अशोक रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग व मथुरा रोड़ पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन