फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Administration ready for crowd in mandis

दिल्ली: मंडियों में भीड़ को लेकर प्रशासन मुस्तैद

Fri, 07 Jan 2022 12:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। मंडी में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, वीकेंड कर्फ्यू के लिए जारी किया जा रहा है पास।

विज्ञापन
Delhi: Administration ready for crowd in mandis
सरोजिनी नगर मार्केट का एक दृश्य - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली की मंडियों में बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। समाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क का उपयोग नहीं करना चिंता का सबब बना हुआ है। इसे लेकर ओखला मंडी में बृहस्पतिवार को एसडीएम, पुलिस व मंडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के बाद कोरोना से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने समीक्षा के बाद कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सावधानी ही इसका बचाव है, सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उधर आजादपुर मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने ओमिक्रॉन संक्रमण हालात के बीच इमरजेंसी जूम मीटिंग बुलाई है। आजादपुर मंडी के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर सावधानी बरतनी है और अपनी  मंडिया भी चलानी है जिसमें सोशल डिस्टेंस कैसे चलेगा, मंडी में नियमों का पालन कैसे किया जाएगा इसे लेकर शुक्रवार को चर्चा होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में वीकेंड कर्फ्यू के लिए जारी हुआ पास
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पूरी सुरक्षा व ऐतिहात के साथ मंडी प्रशासन लोगों को फल और सब्जियां उपलब्ध करवाएगा। कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए जा रहे वीकेंड कर्फ्यू में किसी व्यापारी या सामान लाने वालों को परेशानी न हो इसके लिए कर्फ्यू पास भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने फल और सब्जियां सभी की जरूरत है। इसकी आपूर्ति किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने देंगे। हम अपने फर्ज को पूरी तरह से निभाएंगे। इस जिम्मेदारी को मजबूती से निभाने के लिए कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।


मंडी में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
आदिल अहमद खान ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, केवल सावधानी ही इसका बचाव है। सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तो इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में कोरोना से बचाव के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा लोगों को बताया जाएगा कि कैसे इससे बच सकते हैं।

मास्क वितरित किया जाएगा मंडी में काम कर रहे मजदूरों व लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के लिए भी कहा जाएगा। मंडी में जो लोग बिना मास्क के घूमते हुए नजर आएंगे उनका चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में मास्क काफी असरदार है। इसे पहनने से हम तो सुरक्षित होंगे दूसरे भी हमसे सुरक्षित रहेंगे। मंडी में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से किया जाएगा। जहां भी हमें संभावनाएं ज्यादा दिखेगी उन जगहों पर ज्यादा से ज्यादा बार सेनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed