फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accident Car enters office of independent candidate from Mundka, Ramveer Shaukeen

हादसा या साजिश: मुंडका से निर्दलीय उम्मीदवार का आरोप, विपक्षी दलों ने कराया हमला; 12वीं का छात्र गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 09:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 09:38 PM IST
सार

मुंडका से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे और गैंगस्टर नीरज बवानिया के रामवीर शौकीन के कार्यालय में एक कार जा घुसी। शौकीन ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों ने उनके ऊपर हमला करवाया है।

विज्ञापन
Delhi Accident Car enters office of independent candidate from Mundka, Ramveer Shaukeen
मुंडका से आजाद प्रत्याशी रामवीर शौकीन के दफ्तर में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडका से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे और गैंगस्टर नीरज बवानिया के रामवीर शौकीन के कार्यालय में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार औरा कार घुस आई। वह अपने कार्यालय में चुनाव तैयारियों में लगे थे। कार की टक्कर से उनके पैर में फ्रैक्चर आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वारदात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दफ्तर के गेट पर खड़े हैं। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार दफ्तर में घुस जाती है, जो लोगों को कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ती है। इसी बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर आ जाती है। इसके बाद चालक खिड़की खोलकर बाहर निकलता है। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह फरार हो जाता है। इसके बाद कार्यकर्ता रामवीर शौकीन को उठाकर अस्पताल ले जाते हैं।
विज्ञापन




गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा हैं शौकीन
रामवीर शौकीन जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा हैं। इस बार उन्होंने मुंडका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नाम भरा है। शौकीन ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों ने उनके ऊपर हमला करवाया है। इससे पहले रामवीर शौकीन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें दावा किया था कि इलाके की महिलाओं के लिए उन्होंने कई प्रकार की घोषणाएं की हैं। महिलाएं उनका जबरदस्त समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेयरवेल पार्टी में जा रहा था छात्र
पश्चिमी रेंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निलोठी के रहने वाले 12 वीं कक्षा के आरोपी छात्र की स्कूल में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी थी। फेयरवेल पार्टी में जाने के लिए उसने पड़ोसी की औरा कार ली। उसने कार में अपने चाचा को बैठाया और स्कूल जाने लगा। छात्र को कार चलाने का ठीक से अनुभवन नहीं हैं। रामवीर शौकीन के कार्यालय के पास वह ब्रेक दबाना चहाता था, मगर उसने क्लिच दबा दी। इससे तेज रफ्तार कार प्रत्याक्षी के कार्यालय में घुस गई। कार कार्यालय व कार्यालय के बाहर खड़े प्रत्याक्षी व अन्य कार्यकर्ताओं पर चढ़ गई।


सही उम्र का पता किया जा रहा है
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने कार चालक छात्र को पकड़ लिया है। उसकी उम्र के बारे पता किया जा रहा है कि वह 18 वर्ष का है या फिर साढ़े सत्तरह वर्ष का है। पुलिस उसके स्कूल सर्टिफिकेट व अन्य काजगातों की जांच करवा रही है। पुलिस एक्सीडेंट के बीच कोई साजिश तो नहीं है इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed