फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ACB re-opens CNG fitness scam probe of 2002

CNG फिटनेस घोटाले की फाइलें खुली, दायरे में कई बड़े अधिकारी

Sat, 06 Jun 2015 03:20 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi ACB re-opens CNG fitness scam probe of 2002

दिल्ली में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को लेकर चल रहे विवाद के बीच उसके एक फैसले ने फिर से एक नया हंगामा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


एसीबी ने सीएनजी फिटनेस घोटाले की फिर से जांच करने का फैसला किया है। बता दें कि 2002 में शीला दीक्षित सरकार के शासन के दौरान यह घोटाला सामने आया था।

माना जा रहा है कि इस घोटाले में शीला दीक्षित सरकार में काम करने वाले कुछ बड़े अधिकारियों का नाम भी सामने आ सकता है। दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार ने इस घोटाले को जोर शोर से उठाया था।

हालांकि उस वक्त एसीबी इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ा सकी थी क्योंकि उसके पास इस मामले की केस डिटेल नहीं थी। केजरीवाल ने शीला सरकार के साथ केंद्र सरकार पर इस घोटाले पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप था कि इस मामले में सरकार में काम कर रहे कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

जल्दी ही कई नेता सलाखों के पीछे दिखेंगे

Delhi ACB re-opens CNG fitness scam probe of 2002

सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच एसीबी से कराए जाने के फैसले पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए काम करने की बजाए लगातार केंद्र सरकार से लड़ने के बहाने तलाश रहे हैं।

इस बीच आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा है कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है क्योंकि इस घोटाले में दिल्ली सरकार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी तक का नाम शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई ऐसे ही लड़ती रही तो कांग्रेस और भाजपा के कई नेता जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed