UPSC में सीसैट का विरोध तेज, पुलिस-छात्र उलझे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी परीक्षा में हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी व सीसैट के विरोध में सोमवार को एबीवीपी ने यूपीएससी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और यूपीसएसी से सीसैट को निरस्त करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बलपूर्वक प्रदर्शन स्थल से हटा दिया।
इस दौरान पुलिस ने यूपीएससी प्रतियोगियों पर वाटर कैनन भी किया। उधर, हजारों की संख्या में यूपीएससी परीक्षा के परीक्षार्थी पहले ही मुखर्जी नगर में अनशन व धरने में बैठे हुए हैं।
अखिल भारतीय अंग्रजी अनिवार्यता विरोधी मंच
यूपीएससी परीक्षा को सीसैट पैटर्न से मुक्त कराने के लिए अखिल भारतीय अंग्रजी अनिवार्यता विरोधी मंच सोमवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा और अपनी राय रखेगा।
उनके मुताबिक यूपीएससी परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता बिल्कुल खत्म की जानी चाहिए। गौरतलब है कि इस बार यूपीएससी परीक्षा में हिन्दी पट्टी के छात्रों को बेहद कम सफलता मिली थी।
यहां तक कि यूपीएससी परीक्षा में सफलता इबारत लिखने वाले शहर इलाहाबाद से एक भी छात्र चयनित नहीं हुआ था।