फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi absconder arrested for making fake documents and selling builder plot

दिल्ली: जाली दस्तावेज बनाकर बिल्डर के प्लॉट को बेचने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 01 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

-आर्थिक अपराध शाखा ने ऋषिकेश से किया गिरफ्तार
- कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके साथी को हरिद्वार से किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
Delhi absconder arrested for making fake documents and selling builder plot
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बिल्डर के प्लॉट के जाली दस्तावेज बनाकर उसे बेचने वाले आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। चार दिन पहले पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार दिया था।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान पशुलोक विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी पुष्पेंद्र(34) के रूप में हुई है। वर्ष 2017 में मेसर्स कैपिटल लैंड एंड बिल्डरर्स प्राइवेट लिमिटेड ने शाखा में फर्जीवाड़ा की शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने लोनी रोड शाहदरा दिल्ली में कैलाश नगर कालोनी नाम से एक  आवासीय कालोनी विकसित की। कंपनी ने पूरे क्षेत्र को 81 बीघा और 14 बिस्वास को विभिन्न आकारों के कई भूखंडों में विभाजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को पता चला कि पुष्पेंद्र नाम का आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के प्लॉट का जाली दस्तावेज बनाकर उसे लोगों को बेच दिया है। इस बाबत आरोपी के खिलाफ 17 शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पुष्पेंद्र ने मालिकाना हक की एक जाली श्रृंखला बनाई और इसके आधार पर उसने धोखाधड़ी कर कैलाश कालोनी के प्लॉट को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश में दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में दबिश दी। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

वर्ष 2020 में अदालत ने इस मामले में आरोपी को भगोड़ा करार दिया। इसी बीच 26 जुलाई को पुलिस को पुष्पेंद्र के एक सहयोगी दर्शी सिंह के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र के ऋषिकेश में छुपे होने की जानकारी मिली।


30 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पुष्पेंद्र काफी अरसे से कैलाश कालोनी में रहता था। उसे वहां की संपति के बारे में जानकारी दी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संपति का जाली दस्तावेज बनाया और उसे लोगों को बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed