फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Aap Party fogging campaign will start from today

दिल्ली : आप पार्टी का आज से शुरू होगा फॉगिंग महाअभियान

Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि सभी 62 विधायक और पार्षद दिल्ली को डेंगू से बचाएंगे। 

विज्ञापन
Delhi: Aap Party fogging campaign will start from today
फॉगिंग करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का बुधवार से फॉगिंग महाअभियान शुरू होगा। इस दौरान पार्टी के सभी 62 विधायक और तमाम पार्षद दिल्ली को डेंगू से बचाने के लिए अभियान में शामिल होंगे। मंगलवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। 
विज्ञापन


भाजपा दिल्ली में डेंगू फैलाने की साजिश कर रही है। पांच से सात फीसदी इलाके में ही फॉगिंग की गई है। मलेरिया के अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारी एक बार भी किसी के घर नहीं गए हैं। सभी वार्डों के प्रत्येक मोहल्ले-गली की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लेंगे और फॉगिंग करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के हर मोहल्ले के अंदर पार्टी विधायक पार्षद और कार्यकर्ता आपका विधायक आपके द्वार एक कार्यक्रम कर रहे थे जिसके अंदर जनसभा-मोहल्ला सभा आयोजित करके लोगों से समस्याएं पूछी जा रही थी। इस दौरान दिल्ली में 2532 मोहल्ला सभाएं हुई। विधायक-पार्षद लोगों के साथ रुबरु हुए और लोगों ने समस्याएं बताईं। लगभग 85 से 90 फीसदी तक परेशानी निगम से जुड़ी हुई समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया है कि पिछले तीन महीने में निगम के मलेरिया विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपके घर कितने बार आए हैं? जबकि अब तक कम से कम 10 बार आना चाहिए था। इसके अलावा दवाई का छिड़काव भी नहीं किया गया है और ना ही ब्रीडिंग चैक की है। इसके अलावा नालियों में भी दवाई नहीं डाली है।


उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का नाम लेते हुए सवाल पूछा है कि कितनी फीसदी दिल्ली के अंदर फॉगिंग हो चुकी है और कितनी बार हो चुकी है, इसका प्रमाण दें? जनता, आरडब्लूए, मार्केट एसोसिएशन, एनजीओ और सभी गैर सरकारी संस्थाओं से अपील करेंगे कि वह भी इस महाअभियान के अंदर दिल्ली वालों का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed