{"_id":"62d4278216e26b55434cd4ee","slug":"delhi-aap-mp-sanjay-singh-s-allegation-pm-is-not-allowing-kejriwal-to-go-to-singapore-for-fear-of-exposing-his-fake-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आप सांसद संजय सिंह का आरोप- अपने नकली मॉडल का खुलासा होने के डर से केजरीवाल को सिंगापुर नहीं जाने दे रहे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आप सांसद संजय सिंह का आरोप- अपने नकली मॉडल का खुलासा होने के डर से केजरीवाल को सिंगापुर नहीं जाने दे रहे पीएम
Sun, 17 Jul 2022 08:45 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 17 Jul 2022 08:45 PM IST
सार
संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा नहीं मिला था तो वह रात-दिन इस संबंध में निंदा करते थे और तब पूरे देश ने इसकी आलोचना की थी। आज वह ऐसा ही काम अरविंद केजरीवाल के साथ कर रहे है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने नकली मॉडल का खुलासा होने के डर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री सिंगापुर जाने की मंजूरी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से डर लगता है। दिल्ली मॉडल के बारे में सुनने के लिए सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल को बुलाया था।
विज्ञापन
आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा नहीं मिला था तो वह रात-दिन इस संबंध में निंदा करते थे और तब पूरे देश ने इसकी आलोचना की थी। आज वह ऐसा ही काम अरविंद केजरीवाल के साथ कर रहे है। हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, मगर उन्होंने ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली मॉडल के बारे में बताने के लिए सिंगापुर सरकार ने वर्ल्ड सिटी सम्मेलन में आमंत्रित किया है। इससे पहले दिल्ली मॉडल को संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव, नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री, अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी देखने आई हैं। उसी दिल्ली मॉडल को जानने के लिए सिंगापुर की सरकार ने अरविंद केजरीवाल को बुलाया है। इस तरह देश के एक राज्य की सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित करने पर प्रधानमंत्री को प्रसन्नता होनी चाहिए थी, लेकिन वह अरविंद केजरीवाल को यात्रा की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नरेंद्र मोदी के गुजरात के विकास के मॉडल को फर्जी मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि इस फर्जी मॉडल का कष्ट पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी के रूप में भोग रहा है। गुजरात के फर्जी विकास मॉडल के कारण गुजरात आज त्राहि-त्राहि कर रहा है। हाईवे की सड़कें टूटी पड़ी हैं। उस फर्जी मॉडल के सामने अरविंद केजरीवाल का जनता के लिए काम करने वाला सच्चा मॉडल है। देश को नकली मॉडल दिखा कर देश की जनता को मूर्ख बनाने का जो डमरू नरेंद्र मोदी बजा रहे है, इसका अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुलासा होने के डर से उन्हें अरविंद केजरीवाल के मॉडल से डर लगता है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है।