फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AAP Government sell onion on low rate

अब नहीं रोना होगा दिल्लीवालों को 'प्याज के आंसू', आज से मिलने लगेगी सस्ती

Sat, 28 Sep 2019 05:49 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 28 Sep 2019 05:49 AM IST
सार

  • शनिवार से सस्ती दरों पर मिलेगी प्याज
  • आप सरकार सस्ती दरों पर बेचेगी प्याज
  • अधिकतम पांच किलो प्याज खरीद सकते हैं

विज्ञापन
Delhi AAP Government sell onion on low rate
प्याज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार सस्ती दरों पर प्याज बेचने जा रही है। हर व्यक्ति 23.90 रुपये किलो की दर से अधिकतम पांच किलो प्याज खरीद सकता है। यह सुविधा दिल्ली की 400 राशन दुकानों और 70 मोबाइल वैन के जरिए मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर दिल्ली सचिवालय से पहली मोबाइल वैन को रवाना करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में रियायती दर पर प्याज बेचने की योजना की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने बताया कि फिलहाल प्याज की कीमतें 60-80 रुपये के बीच पहुंच गई हैं। ऐसे में दिल्लीवालों का जायका बनाए रखने के लिए सरकार सस्ती दरों पर प्याज बेचने जा रही है।
विज्ञापन


23.90 रुपये प्रति किलो की दर से लोग राशन की 400 दुकानों और 70 मोबाइल वैन से सुबह दस से शाम पांच के बीच प्याज खरीद सकते हैं। इस हिसाब से हर विधानसभा में पांच दुकानों पर प्याज मिलेगी। शुरुआत में सरकार ने एक लाख किलो प्याज का इंतजाम किया है। इसके लिए कोई भी पहचान पत्र नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी पांच दिनों के प्याज की खरीद केंद्र सरकार से हुई है। इसके बाद नवरात्र शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि इस दौरान प्याज की खपत कम होगी। इसके आधार पर पांचवें दिन सरकार प्याज की खपत की समीक्षा करेगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्याज खरीदी जाएगी। वहीं, इसके बाद मोबाइल वैन की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्याज अभी केंद्र सरकार की तरफ से आया है। इसे सीधे बाजार में उतारा जा रहा है। आगे से क्वालिटी कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार के दो अधिकारी नासिक जाएंगे। वह प्याज की क्वालिटी देखकर ही माल लोड कराएंगे। 

रेट कम होने तक जारी रहेगी बिक्री

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्याज की बिक्री रेट कम होने तक जारी रहेगी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि रियायती दरों पर प्याज बाजार में उपलब्ध होने से कीमतों में गिरावट आएगी। साथ ही बताया कि इस दौरान जमाखोरी पर भी नजर रहेगी। पकड़े जाने पर जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई होगी।

15.60 रुपये की दर से केंद्र से खरीदेगी प्याज

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दरें केंद्र सरकार ने तय की है। दिल्ली सरकार को केंद्र से 15.60 रुपये की दर पर प्याज मिलेगी। जबकि बाजार में 23.90 रुपये की दर से बेची जाएगी। इसी में प्रति किलो पर चार रुपये का कमीशन होगा। जबकि बाकी खर्च परिवहन आदि पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed