{"_id":"5e09be458ebc3e880537945a","slug":"delhi-aap-candidate-gugan-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'आप' के उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह ने की घर वापसी, भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'आप' के उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह ने की घर वापसी, भाजपा में शामिल
Mon, 30 Dec 2019 02:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
गुग्गन सिंह भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है। आज यानी सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें दोबारा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की समस्याओं को टालने का काम करती है और हर बात के लिए केंद्र सरकार को दोष देती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव बवाना सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गुगन सिंह ने आम आदमी पार्टी के मनोज को 25 हजार 639 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के गुगन सिंह को कुल 68 हजार 407 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के मनोज को 42 हजार 768 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 42 हजार 54 वोट मिले थे।
विज्ञापन
इसके बाद 2015 में आम आदमी पार्टी के वेद प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी के गुगन सिंह को 50 हजार 557 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के वेद प्रकाश को कुल 1 लाख 8 हजार 928 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के गुगन सिंह को 58 हजार 371 वोट मिले थे। फिर गुगन सिंह 2019 में आप पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े। भाजपा के हंसराज हंस से हार मिली। अब गुगन सिंह ने फिर घर वापसी की है।
विज्ञापन